लॉस एंजलिस, 14 मई (आईएएनएस)। बैटमैन सीरीज ‘गोथम’ को पांचवें और अंतिम सीजन के लिए एक नया रूप दिया गया है।
वरायटी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, अंतिम सीजन ब्रुस वायने के बैटमैन के रूप में परिवर्तित होने पर केंद्रित होगा।
इस श्रृंखला में डेविड मेजोज युवा ब्रुस वेयने, बेन मैकेन्जी को जिम गोर्डन, डोनाल लौग को हार्वे बुल्लक, क्रिस चॉल्क को लूसीयस फॉक्स, रॉबिन लॉर्ड टेलर को द पेंगुइन और कोरी माइकल स्मिथ को एडवर्ड नीग्मा के रूप में दिखाई देंगे।
यह शो डीसी कॉमिक्स के चरित्रों पर आधारित है जिसके निर्माता वार्नर बद्र्रस टेलीविजन हैं।
भारत में ‘गोथम’ जी कैफे पर प्रसारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath