‘बॉर्डर’ में निरहुआ बने फौजी, फस्र्ट लुक जारी (फोटो सहित)

पटना, 14 मई (आईएएनएस)। इस साल ईद के मुबारक मौके पर भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ का फस्र्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में निरहुआ एक फौजी के रूप में नजर आ रहे हैं।

‘बॉर्डर’ का फस्र्ट लुक जारी होने के बाद इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। निरहुआ ने इस पोस्टर को अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्टर का शीर्षक ‘किसान का बेटा’ दिया है।

फिल्म के निमोता प्रवेश लाल यादव ने सोमवार को बताया कि पहले बॉर्डर के टाइटल टीजर और फिर फस्र्ट लुक के रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शक फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फिल्म में भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकारों की लंबी फौज है। निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की बॉर्डर भव्यता और बजट के ²ष्टिकोण से भोजपुरी की अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने एक-एक ²श्य पर काफी मेहनत की है।

फिल्म के टीजर का एक डायलॉग ‘अगर कोई हमारी जमीन की तरफ आंख भी उठाए तो जमीन के साथ उसका जिगर भी जोत देते हैं’ को खूब सराहा जा चुका है। इस पर दर्शकों की बहुत प्रतिक्रिया भी आ रही है।

उल्लेखनीय है कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की बॉर्डर के निर्माता हैं प्रवेश लाल यादव, जबकि कार्यकारी निर्माता की भूमिका हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर के रूप में राजेश भगत ने काम किया है। फिल्म में जुबली स्टार निरहुआ, यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के कई नामचीन कलाकारों ने इसमें भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493