बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलेंगे क्रिस्टियन

मेलबर्न, 14 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी डेनियल क्रिस्टियन ने बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ तीन वर्षो के लिए करार किया है।

फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। क्रिस्टियन ने 2017-18 के बीबीएल सीजन में 217 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी लिए थे और होबार्ट हरिकेंस को फाइनल में पहुंचाने में मदद की थी।

35 साल के क्रिस्टियन अभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल रहे हैं। बीबीएल और आईपीएल के अलावा वह और भी कई सारे टी-20 लीगों में खेलते हैं।

मेलबर्न रेनेगेड्स के कोच ने करार की घोषणा करते हुए कहा, “उनमें यह क्षमता है कि मध्य ओवरो में वह गेम को बदल सकते हैं। डेथ ओवरो में उनकी गेंदबाजी में भी काफी विविधता है। इसलिए वह टीम को काफी विकल्प देंगे।”

क्रिस्टियन ने बीबीएल में अब तक 1091 रन बनाए हैं और 47 विकेट लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493