मेरा निजी स्टाइल स्वतंत्रता, आत्मविश्वास दर्शाता है : तापसी पन्नू

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू को भारतीय और पश्चिमी परिधानों के सटीक फ्यूजन के साथ प्रयोग करना पसंद है। उनका कहना है कि उनका निजी स्टाइल स्वतंत्रता और उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है।

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू को भारतीय और पश्चिमी परिधानों के सटीक फ्यूजन के साथ प्रयोग करना पसंद है। उनका कहना है कि उनका निजी स्टाइल स्वतंत्रता और उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है।

तापसी कपड़ों के ब्रांड ‘मेलान्ज बाई लाइफस्टाइल’ की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरी नजर में स्टाइल आपके वास्तविक व्यक्तित्व को दर्शाता है और कपड़े व एक्सेसरीज ऐसे होने चाहिए जो उसे उभारें। मैं वेस्टर्न शैली के कपड़ों में भारतीय रंगों और पैटर्न का फ्यूजन बेहद पसंद करती हूं। मेरा निजी स्टाइल ऐसा है जो मेरी शख्सियत, स्वतंत्रता और खूबसूरती को सहजता के साथ दर्शाए।”

उन्होंने कहा कि वह आधुनिकता का पुट लिए अच्छे रंगों वाले पारंपरिक परिधान पसंद करती हैं। उन्हें क्लासी कट्स, आधुनिक रूपांकन और चटख प्रिंट वाले एथनिक वेयर पसंद है।

फिल्म ‘पिंक’ की अभिनेत्री ने यह पूछे जाने पर कि उनका वार्डरोब उनके व्यक्तित्व को कैसे दर्शाता है, उन्होंने कहा, “मजेदार, रंगीन, सहज और जीवंत- मैं और मेरा वार्डरोब ऐसे ही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493