पेरिस, 15 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जो विल्फ्रेड त्सोंग ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम-फ्रेंच ओपन से नाम वापस लेने की घोषणा की है।
त्सोंग ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि दाएं घुटने की सर्जरी के बाद वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं।
33 साल के त्सोंग ने लिखा, “समय पर वापसी के सारे प्रयासों के बावजूद मैं पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सका और अब इस कारण मैंने लियोन और रोलां गैरों से नाम वापस लेने का फैसला किया है।”
मौजूदा समय में वर्ल्ड रैंकिंग में 37वें नम्बर के खिलाड़ी त्सोंग ने इस साल फरवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।
फ्रेंच ओपन का आयोजन पेरिस में लाल बजरी पर 27 मई से 10 जून तक होना है।
dharmpath.com dharmpath