सुपरलीगा अर्जेटीना : रिवर प्लेट ने सैन लोरेंजो को हराया

ब्यूनस आयर्स, 16 मई (आईएएनएस)। रिवर प्लेट ने सैन लोरेंजो को 2-0 से हराते हुए सुपरलीगा अर्जेटीना में आठवां स्थान हासिल किया।

रिवर प्लेट के चैम्पियन बोका जूनियर्स से 13 अंक कम हैं।

रिवर प्लेट के लिए मैच का पहला गोल इग्नासियो फर्नादेज ने 54वें मिनट में किया। इसके बाद कोलम्बियाई खिलाड़ी रफाएल सांतोस ने 82वें मिनट में एक और गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

इस जीत के साथ रिवर प्लेट ने 2019 कोपा सुदाअमेरिका के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सैन लोरेंजो ने तीसरे स्थान पर रहते हुए सीजन का समापन किया। उसके खाते में 50 अंक रहे। वह 2019 कोपा लिबर्टाडोरेस के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा।

कोपा लिबर्टाडिरोस दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा क्लब फुटबाल टूर्नामेंट है जबकि कोपा सुदाअमेरिका इस क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा क्लब फुटबाल आयोजन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493