टेनिस : इटली ओपन के पहले दौर में जीतीं शारापोवा

रोम, 16 मई (आईएएनएस)। तीन बार इटली ओपन का खिताब जीत चुकीं रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने इस साल इटली ओपन की अच्छी शुरुआत की है।

शारापोवा ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शारापोवा 10वीं बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने दो घंटे और 32 मिनट में वर्ल्ड नम्बर-6 बार्टी को 7-5, 3-6, 6-2 से मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-40 शारापोवा अगले दौर में स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा से भिड़ेंगी।

सिबुल्कोवा ने पहले दौर में इटली की फ्रांसेकी शियावोना को मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493