कारोबारी विफलता से प्रेरित वांग की जूतों की नई लाइन

लॉस एंजेलिस, 16 मई (आईएएनएस)। डिजाइनर अलेक्जेंडर वांग की नई जूतों की लाइन पूर्व में इसके निर्माण व उत्पादन में हुई गलतियों से प्रेरित है। यह क्लेक्शन एडिडास के साथ साझेदारी से बनाया गया है, जिसमें ऐसे फैब्रिक और चीजों का इस्तेमाल हुआ है, जो हर जूते को खास बनाते हैं।

वेबसाइट, ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 34 वर्षीय डिजाइनर ने 2017 में कैप्सूल सू कलेक्शन तैयार करने के लिए स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है और वह उन मजबूत महिलाओं को अपने नए कलेक्शन का हिस्सा बनाना चाहते हैं, जो नियमों को तोड़ती हैं।

वांग ने वोग पत्रिका को बताया, “(वांग की महिला) वह मजबूत है और अपनी मर्जी के हिसाब से जीने, अपने मन की बात कहने और जो चाहती है उसे पाने से डरती नहीं है। वह तय ढरें पर नहीं चलती। बाच जब ड्रेसिंग की आती है तो अब कोई नियम नहीं हैं।”

यह पूर्व में जूतों के उत्पादन में गलतियों व फैक्ट्री संचालन, सही प्रिटिंग में विफलता से प्रेरित है।

वांग ने कहा कि यह फुटवेयर डिजाइनरों का साहस था जिन्होंने उन्हें अपने अनोखे विचारों पर रचनात्मक नियंत्रण रखने की छूट दी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493