ब्रसेल्स, 17 मई (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर का कहना है कि इटली ईयू के लिए महत्वपूर्ण देश है।
जंकर ने ब्रसेल्स में संवाददाताओं को बताया, “इटली ईयू के लिए अत्यधिक महत्व रखता है और यह संघ इटली और यहां के लोगों के बिना कभी भी पूर्ण नहीं होगा।”
उन्होंने कहा, “मैं इटली के लोगों को बहुत अच्छे से जानता हूं। मुझे इटली पसंद है लेकिन मैं गठबंधन सरकार के संभावित नतीजों पर टिप्पणी नहीं करूंगा।”
जंकर पॉपुलिस्ट फाइव स्टार मूवमेंट और दक्षिणपंथी लीग पार्टी के बीच साझा नैतिक एजेंडा को लेकर चर्चा की ओर इशारा कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath