जापान में 5.3 तीव्रता का भूकंप

टोक्यो, 17 मई (आईएएनएस)। जापान में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कांटो क्षेत्र में टोक्यो के पूर्व में स्थित शीबा में जमीन के भीतर 50 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप जापान के स्थानीय समयानुसार अपराह्न 12.12 बजे के आसपास पर आया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी या दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

जापान के परमाणु मामलों की निगरानी करने वाले विभाग ने भी देश के परमाणु केंद्रों में किसी प्रकार की विषमता की कोई खबर नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493