पटना, 17 मई (आईएएनएस)। ‘नच बलिये’ फेम विक्रांत सिंह राजपूत टीवी क्वीन एकता कपूर की वेब सीरीज में नजर आएंगे।
वह वेब सीरीज ‘हीरो वर्दीवाला’ में नजर आएंगे।
यह वेब सीरीज भोजपुरी भाषा में होगी और इसमें भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, संजय पांडेय और आम्रपाली दुबे भी नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में विक्रांत सिंह राजपूत देशराज के किरदार में नजर आएंगे। यह किरदार बेहद खतरनाक और मनोरंजक है।
इस वेब सीरीज को लेकर उत्साहित विक्रांत सिंह राजपूत कहते हैं, “फिल्म का फस्र्ट लुक काफी शानदार है। लोगों को यह पसंद आ रहा है। इसमें मेरी भूमिका बेहतरीन है। महेश पांडेय खुद इस वेब सीरीज के लेखक और निर्देशक हैं। उनके साथ काम करने में सभी को मजा आ रहा है।”
dharmpath.com dharmpath