अफगानिस्तान : हवाई हमले में आईएस के 2 आतंकवादी ढेर

काबुल, 17 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार में अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हवाई हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो आतंकवादी मारे गए। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकार द्वारा जारी बयान के हवाले से बताया, “ककाला क्षेत्र में संयुक्त बलों के हवाई हमले में आईएस के दो आतंकवादी मारे गए।” हमले में दो भारी स्वचालित हथियार भी नष्ट कर दिए गए।

काबुल के पूर्व में 120 किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी प्रांत पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष होता रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493