टेनिस : शारापोवा इटली ओपन के तीसरे दौर में

रोम, 17 मई (आईएएनएस)। रूस की दिग्गज खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने अपनी फॉर्म में अच्छी वापसी करते हुए इटली ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

तीन बार इस टूर्नामेंट को जीत चुकीं शारापोवा ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शारापोवा ने वर्ल्ड नम्बर-34 सिबुल्कोवा को दो घंटे और 30 मिनट तक चले मैच में 3-6, 6-4, 6-2 से मात दी।

मैच के बाद अपने बयान में शारापोवा ने कहा, “मैच के बाद मैं काफी खुश थी। मैंने सोचा इस मैच से कई अच्छी चीजों को मैं हासिल कर सकती हूं। एक ऐसी खिलाड़ी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा, जिसने मेरे अनुसार काफी अच्छा खेला और लंबे समय तक अपना सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शित किया।”

शारापोवा का सामना अब प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा या आस्ट्रेलिया की डारिया गारिलोवा में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493