काजोल अभिनीत ‘ईला’ सितंबर में रिलीज होगी

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल की आगामी फिल्म ‘ईला’ 14 सितंबर को रिलीज होगी।

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल की आगामी फिल्म ‘ईला’ 14 सितंबर को रिलीज होगी।

एक बयान के मुताबिक, प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता रिद्धी सेन भी प्रमुख भूमिका में हैं, वह काजोल के बेटे की भूमिका में दिखाई देंगे।

मितेश शाह द्वारा लिखित ‘ईला’ में काजोल अकेली मां और एक महत्वकांशी गायिका की भूमिका में हैं।

यह फिल्म अजय देवगन और पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतलाल गाडा द्वारा सह-निर्मित है।

काजोल को इससे पहले सौंदर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘वीआईपी 2’ में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493