अपने जीवन पर आधारित धारावाहिक बनाएंगे हैरी स्टाइल्स

लंदन, 17 मई (आईएएनएस)। गायक हैरी स्टाइल्स आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘हैप्पी टूगेदर’ के कार्यकारी निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं। यह उनके खुद के जीवन की एक अवधि पर आधारित है।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, शो में डैमन वायंस जूनियर और एम्बर स्टीवंस वेस्ट एक विवाहित जोड़े की भूमिका में हैं। उनके शांत जीवन में उस समय बदलाव आ जाता है, जब उनकी जिंदगी में एक संगीतकार आ जाता है, जिसकी भूमिका फेलिक्स मल्लार्ड ने निभाई है।

मल्लार्ड ने कार्यक्रम में गायक की भागीदारी के बारे में खुलासा किया और कहा कि वह इसके लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “जब मैं शो करने का फैसला कर रहा था, तो मेरी उनसे बात हुई और वह बेहद उत्साहित हैं। वह जानते हैं कि यह कहानी उनके जीवन पर आधारित है और उन्हें एक टीवी शो का निर्माण करने का मौका मिल रहा है, जो उनके करियर के लिए शानदार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493