अनुराग के प्रशंसक हैं न्यूक्लिया

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक संगीत निर्माता न्यूक्लिया ने आगामी फिल्म ‘हाईजैक’ के दो गीतों का निर्माण किया है। उनका कहना है कि वह फिल्म निर्माता और प्रोडक्शन हाउस के सह-संस्थापक अनुराग कश्यप के बड़े प्रशंसक हैं।

संगीतकार फैंटम फिल्म्स के साथ अपने दूसरे सहयोग से खुश हैं। इससे पहले दोनों ‘मुक्केबाज’ में साथ काम कर चुके हैं।

न्यूक्लिया ने कहा, “मैं अनुराग का बड़ा प्रशंसक हूं और मुझे उनके साथ काम करना काफी पसंद है। वह जिन परियोजनाओं के साथ जुड़े हैं या फैंटम के माध्यम से आते हैं, वे बॉलीवुड के मुख्यधारा के मानक नहीं हैं।”

न्यूक्लिया का असली नाम उद्यान सागर है। वह फिल्म ‘हाई जैक’ से बेखा और आपातकालीन जैसे गीतों का निर्माण कर चुके हैं, जिसमें दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

‘हाई जैक’ में सुमित व्यास, सोनाली सहगल, मंत्र, सार्थक कक्कर और कुमूद मिश्रा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विउ के साथ फैंटम फिल्मस द्वारा निर्मित ‘हाई जैक’ आकाश खुराना द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493