दुबई भारतीय के खिलाफ बच्ची से छेड़छाड़ का मुकदमा

दुबई, 17 मई (आईएएनएस)। दुबई में एक भारतीय कर्मचारी कथित रूप से पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहा है।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लोक अभियोजक के दस्तावेजों से पता चला है कि दुबई के अल बरशा में एक अज्ञात भारतीय व्यक्ति ने अपने घर के बाहर खेल रही ईरानी मूल की एक बच्ची से छेड़छाड़ की।

लड़की के पिता ने अभियोजकों को बताया कि उनकी बेटी ने इसकी पुष्टि की है कि जब वह पार्किं ग के पास पड़ोस की एक बच्ची के साथ थी, तब आरोपी ने उसके होठों पर चुम्बन लिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पर दो अलग-अलग मौकों पर लड़की को चूमने और उसे गले लगाने का आरोप है। लड़की की मां को इन घटनाओं की जानकारी आठ मार्च को हुई थी।

इसके बाद लड़की के परिजन इसकी शिकायत करने पुलिस स्टेशन गए। आरोपी ने अदालत में इन आरोपों से इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493