ब्राजील में बाल पोर्नोग्राफी पर सैकड़ों गिरफ्तार

ब्रासीलिया, 18 मई (आईएएनएस)। बाल पोर्नोग्राफी और नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के मामले में ब्राजीलियाई अधिकारियों ने 579 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील में यह अब तक की सबसे बड़ी छापोमारी है। राष्ट्रव्यापी संघीय पुलिस अभियान के दूसरे चरण में गुरुवार को 251 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

ऑपरेशन चाइल्डहुड लाइट सबसे पहले अक्टूबर 2017 में शुरू हुआ था। गिरफ्तारी की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है क्योंकि पहले दिन 579 गिरफ्तारी वारंट में से दिन के अंत तक आधे को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस अभियान को 24 राज्यों और देश की राजधानी ब्रासीलिया में चलाया गया। अभियान में कुल 2,600 अधिकारी शामिल हुए। अधिकांश गिरफ्तारियां साओ पाउलो और रियो डि जिनेरियो के इलाकों में हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493