राजनीति में रुचि नहीं है : अभिषेक शर्मा

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘निमकी मुखिया’ में बब्बू सिंह की भूमिका निभा रहे अभिनेता अभिषेक शर्मा का कहना है कि उन्हें अपने ऑनस्क्रीन किरदार के विपरीत राजनीति में दिलचस्पी नहीं है।

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘निमकी मुखिया’ में बब्बू सिंह की भूमिका निभा रहे अभिनेता अभिषेक शर्मा का कहना है कि उन्हें अपने ऑनस्क्रीन किरदार के विपरीत राजनीति में दिलचस्पी नहीं है।

अभिषेक ने एक बयान में कहा, “बब्बू एक ऐसा व्यक्ति है, जो हर हाल में राजनीतिज्ञ बनना चाहता है, लेकिन वास्तविक जीवन में, मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

उन्होंने कहा, “एक ऐसा किरदार निभाना मजेदार है, जिससे आप यकीन नहीं रखते, यह आपके लिए चुनौतीपूर्ण होता है।”

‘निमकी मुखिया’ में अभिनेत्री भूमिका गुरुंग भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493