अमेरिकी स्कूल गोलीबारी में 1 की मौत (लीड-1)

वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी की घटना के घंटेभर बाद जॉर्जिया के क्लेटन में हुई गोलीबारी में 40 साल की महिला की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

क्लेटन काउंटी पुलिस ने चैनल 2 एक्शन न्यूज को बताया कि दो लोगों को गोली मारी गई, जिसमें से एक की माउंट जियॉन हाईस्कूल के पास मौत हो गई।

मृतका की छाती में तीन गोलियां मारी गईं और उन्हें पिएडमोंट हेनरी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया।

क्लेटन काउंटी के दमकल विभाग का कहना है कि कुल मिलाकर दो लोगों को गोलियां मारी गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जबकि इस घटना में एक तीसरी महिला भी चोटिल हो गई जो गर्भवती है, उसे गोली नहीं लगी बल्कि वह धक्का दिए जाने से घायल हो गई।

जांचकर्ताओं का कहना है कि दोनों घायल महिलाएं हैं। यह घटना उस समय हुई, जब क्लेटन काउंटी परफॉर्मिग आर्ट्स सेंटर में ग्रैजुएशन सेरेमनी हो रही थी।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जिन लोगों को गोली मारी गई क्या वे इस ग्रैजुएशन सेरेमनी में ही शामिल होने आए थे।

अधिकारियों का कहना है कि हाईस्कूल के पार्किं ग एरिया में गोली मारी गई।

इससे पहले शुक्रवार को टेक्सास शहर के स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोन्जालेज ने बताया कि यह गोलीबारी गालवेस्टन काउंटी के सांता फे हाई स्कूल में 7.30 बजे के तुरंत बाद हुई।

गोन्जालेज ने कहा कि एक संदिग्ध हिरासत में था और दूसरे संभावित संदिग्ध को भी हिरासत में ले लिया गया है।

इस गोलीबारी की घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी। शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं हैं। सभी पर भगवान की कृपा बनी रहे।”

अमेरिका में बंदूक हिंसा एक प्रमुख राजनीतिक हिंसा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493