विलारियल के कोच सलेजा के अनुबंध में एक साल का विस्तार

विल्लारियल (स्पेन), 20 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब विलारियल ने कोच जेवी सलेजा का अनुबंध एक साल के लिए और बढ़ा दिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सलेजा 2018-19 सीजन तक टीम के कोच बने रहेंगे। विलारियल को इस दौरान ला लीगा, कोपा डेल रे कप और यूफा यूरोपा लीग खेलना है।

विलारियल ने एक बयान में कहा, “जेवी सलेजा ने क्लब के दिल खुद को एक कोच के रूप में स्थापित किया है। उनके प्रगति शानदार रही है। उनके मार्गदर्शन में स्पेन में चैंपियंस कप के अलावा युथ डिवीजन में तीन लीग मैच भी जीत हैं।”

एक पेशेवर फुटबालर के रूप में सलेजा विलारियल की पहली टीम के लिए खेल चुके हैं। स्पेनिश कोच टीम की तकनीकी सदस्य के रूप में भी अपना काम जारी रखेंगे।

इस सीजन में सलेजा के मार्गदर्शन में विलारियल ला लीगा में पांचवें स्थान पर रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493