टेटे : साथियान-सनिल ने थाईलैंड ओपन में जीता रजत

बैंकॉक, 21 मई (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष स्तरी टेबल टेनिस पुरुष युगल जोड़ी साथियान गनासेकरन और सनिल शेट्टी ने थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट में रजत पदक जीता।

साथियान और सनिल की जोड़ी ने रविवार रात को खिताबी मुकाबला खेला, जिसमें उन्हें जर्मनी की टोबियास हिपलर और किलियान ओर्ट की जोड़ी ने मात दी।

भारतीय जोड़ी साथियान और सनिल ने जापान को 3-1 और मलेशिया को 3-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जहां उन्होंने हमवतन हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की जोड़ी को 3-2 से मात देकर फाइनल में कदम रखा।

खिताबी मुकाबले में साथियान और सनिल ने टोबियास और किलियान के खिलाफ पहला गेम 14-12 से जीतकर अच्छी शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद उन्हें बाकी दोनों गेमों में 9-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा और इस कारण वे स्वर्ण पदक से चूक गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493