प्रियंका चोपड़ा बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर

ढाका, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री और यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर हैं।

प्रियंका ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस तस्वीर में वह विमान की खिड़की से बाहर देख रही हैं।

प्रियंका ने तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, “मैं यूनिसेफ फील्ड विजिट पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को साझा करने के लिए मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। बच्चे बेघर हो गए हैं, दुनिया को ख्याल रखने की जरूरत है। हमें ख्याल रखना चाहिए।”

प्रियंका (35) पिछले एक दशक से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हैं। उन्हें 2010 में बाल अधिकारों के लिए यूनिसेफ का राष्ट्रीय और वैश्विक सद्भावना दूत बनाया गया था। वह पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला अधिकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमोट करती हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अगस्त 2017 से लेकर अब तक लगभग 7,00,000 शरणार्थी म्यांमार से पलायन कर बांगलदेश के कॉक्स बाजार पहुंच चुके हैं।

पिछले साल प्रियंका ने जॉर्डन में सीरियाई शरणार्थी बच्चों से भी मुलाकात की थी।

प्रियंका लंदन से ढाका के लिए रवाना हो गई हैं। वह प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी में शिरकत करने लंदन गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493