(खुसुर-फुसुर)- राजा रजवाड़ों,सामंतों को चांदी के बर्तन में भोजन का कोसते कोसते भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी इस चंगुल में आ गए,सूत्रों ने खबर दी कि अपने राजसी रहन सहन के लिए विख्यात एक संगठन मंत्री को उनकी किसी रियाया ने चांदी के बर्तन भेंट किये हैं और नए जमाने के महाराज आजकल चांदी के बर्तनों में भोज्य पदार्थ ग्रहण करते हैं।संघ एवं भाजपा के पदाधिकारियों में यह खुसुर-फुसुर खूब चटखारे का विषय बनी हुई है,आपको बता दें कि ये महोदय अपनी विलासी प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं एवं संगठन के सूत्रों ने खबर दी कि जल्दी ही इनको ले एक बड़ा खुलासा होने को है।
dharmpath.com dharmpath