क्यूबा विमान हादसा : जीवित बचे शख्स ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या बढ़कर 111 हुई

हवाना, 22 मई (आईएएनएस)। क्यूबा में हुए विमान हादसे में जीवित बचे लोगों में से एक के मरने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बीते शुक्रवार को क्यूबा का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में तीन लोग जीवित बच गए थे, जिसमें से एक ग्रेटल लैंडरोव (23) ने सोमवार को कालिक्सटो गार्सिया अस्पताल में दम तोड़ दिया।

लैंडरोव हवाना में रहता था लेकिन वह असल में क्यूबा के होलगुइन का निवासी था।

गौरतलब है कि क्यूबा का यात्री विमान शुक्रवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 113 लोग सवार थे।

हालांकि अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493