मौजूदा पीढ़ी में जैकलिन से बेहतर कोई नहीं : सलमान

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि मौजूदा पीढ़ी में जैकलिन फर्नाडिज से बेहतर कोई अभिनेत्री नहीं है।

हाल ही में ‘रेस 3’ की टीम फिल्म का प्रचार करने के लिए माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर पहुंचे।

इस मौके पर सलमान और जैकलिन रेस 3 के रोमांटिक गाने ‘हीरिये’ पर थिरकते नजर आए।

शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ बातचीत के दौरान जैकलिन ने ‘एक दो तीन’ गीत को रीक्रिएट करने पर अपनी भावनाएं जाहिर की।

जैकलिन ने कहा, “उन्हें नहीं पता था कि भगवान उन पर इतना मेहरबान होंगे कि उन्हें ‘एक दो तीन’ जैसे प्रतिष्ठित गीत को गाने और उस पर डांस करने का मौका मिलेगा।”

इससे पहले जैकलिन अपनी बात पूरी कर पाती, सलमान ने तुरंत उन्हें रोका और कहा कि वह इस पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हैं।

सलमान खान ने यह भी कहा, “मौजूदा पीढ़ी में आपसे बेहतर कोई और नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493