नई फिल्म में मेगन कैली की भूमिका में दिखेंगी शार्लीज थेरॉन

लॉस एंजेलिस, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन एक नई फिल्म में कथित तौर पर मेगन कैली की भूमिका निभाते नजर आएंगी। यह फिल्म उन महिलाओं पर आधारित है, जिन्होंने फॉक्स न्यूज में इसके पूर्व अध्यक्ष रोजर एइल्स के तहत काम किया था।

वेबसाइट ‘दहॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह बिग शॉर्ट स्क्रीनराइटर चार्ल्स रुडॉल्फ द्वारा लिखित है। इसका निर्माण प्रोडक्शन कंपनी अन्नपूर्णा द्वारा किया जा रहा है जो वर्तमान में क्रिश्चियन बेल अभिनीत डिक चेनी की बायोपिक पर काम कर रही है।

थेरॉन (42) कथित रूप से कैली की भूमिका निभाएंगी, जिन्होंने फॉक्स न्यूज के साथ काम किया और हिट श्रृंखला ‘द कैली फाइल्स’ की मेजबानी करके लोकप्रियता हासिल की।

अपने संस्मरण सेटल फॉर मोर में कैली ने एइल्स के साथ काम करने के दौरान यौन शोषण किए जाने की बात की है। एइल्स पर फॉक्स न्यूज की कई अन्य महिलाओं ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे, हालांकि मई 2017 में अपनी मौत होने तक वे इन आरोपों को खारिज करते रहे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493