अमेरिका : विमान कंपनी ने दुर्व्यवहार मामले में जांच शुरू की

डेनवर, 22 मई (आईएएनएस)। डेनवर स्थित फ्रंटियर एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि वह पिछले हफ्ते अपने एक विमान के उड़ान के दौरान एक पुरुष यात्री द्वारा दो महिलाओं को गलत ढंग से छूने और विमान के केबिन के अंदर पेशाब करने के मामले की जांच कर रही है।

समाचार एजेंसी एफे ने विमानन कंपनी के हवाले से बताया कि यह घटना 17 मई को डेनवर से चार्ल्सटन जाने वाली विमान संख्या 864 में हुई। स्थानीय पुलिस ने विमान उतरने के 30 मिनट के अंदर ही इस यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

विमानन कंपनी के अनुसार वह स्थिति से अवगत है और यात्री के व्यवहार की जांच के लिए ‘उचित अधिकारियों’ के साथ मिलकर काम कर रही है।

विमानन कंपनी ने हालांकि विमान में उपस्थित अन्य यात्रियों द्वारा आरोपी यात्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों की अन्य जानकारी नहीं दी, जिन्होंने दावा किया था कि आरोपी यात्री ने विमान में दो महिलाओं का मौखिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया।

एक महिला यात्री ने कहा कि आरोपी पुरुष ने कथित रूप से एक सोती हुई महिला को छुआ और एक अन्य महिला से उसके यौन जीवन के बारे में पूछताछ करने लगा।

उन्होंने कहा, “विमान के कर्मचारियों ने उस व्यक्ति के दुर्व्यवहार के लिए ‘चेतावनी’ दी लेकिन इसके अलावा उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया, जिसके बाद मैंने उस पुरुष का फोटो खींचा।”

फ्रंटियर के प्रवक्ता रिचर्ड ओलीव ने कहा, “फ्रांटियर में हमारे यात्रियों की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है।”

आरोपी की पहचान माइकल एलेन हाग के रूप में हुई है। एक यात्री ने कहा कि वह पूरी तरह से नशे के प्रभाव में लग रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493