शारवी यादव का सोनम कपूर से खास जुड़ाव

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। गायिका शारवी यादव का कहना है कि अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ उनका विशेष संबंध है।

शारवी (23) ने ‘वीरे दी वेडिंग’ के ‘वीरे’ को अपनी आवाज दी है। वह दिल्ली से हैं और गायिका बनने के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई में हैं। उन्होंने रियलिटी शो ‘द स्टेज 2’ में जीत हासिल की थी।

शारवी ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “मैं एक बार कडल्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक चैरिटी इवेंट में गा रही थी। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि कडल्स फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर सोनम कपूर थीं और यही मैंने उनसे पहली बार मुलाकात की। हम सभी जैज शो कर रहे थे और इसके समाप्त होने के बाद मेरी नजर दर्शकों की प्रतिक्रिया पर पड़ी।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए हैरान कर देने वाली बात थी कि सोनम कपूर मेरे लिए खड़ी हुईं और ताली बजाईं। दर्शकों की प्रतिक्रिया से मेरी आंखें खुली रह गईं।”

सोनम से मुलाकात को याद करते हुए गायिका ने कहा, “मैं उनके पास गई और उनसे बातचीत की और उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने शो का कितना आनंद लिया और मेरी कितनी प्यारी आवाज है। उन्होंने मेरा दिन बना दिया। मुझे नहीं पता था कि मैं अपना पहला बॉलीवुड गीत ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए गाऊंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493