‘वीरे दी..’ को लेकर सेंसर से कोई समस्या नहीं : रिया कपूर

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। ‘वीरे दी वेडिंग’ निर्माता रिया कपूर ने सेंसर बोर्ड के साथ अब तक किसी भी तरह समस्या से इंकार किया है। हालांकि, 1 जून को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए कोई प्रमाण पत्र हासिल नहीं हुआ है।

फिल्म की पूरी टीम के साथ मंगलवार को म्यूजिक लॉन्च पर पहुंची, रिया ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि फिल्म में अपशब्द और इसकी भाषा के कारण इसे ‘ए’ प्रमाण पत्र दिया गया है।

उन्होंने कहा, “अब तक हमें सेंसर बोर्ड से कोई समस्या नहीं है। मैं इस बारे में बात करना नहीं चाहती क्योंकि हमें अभी भी हमारे हाथों में सेंसर (प्रमाण पत्र) नहीं मिला है। एक बार हमें यह मिल जाए, हम उचित प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगे।”

कपूर ने कहा कि उनके पिता दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म सेंसर बोर्ड में पेश करने के लिए उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपको बता दूं, अगर हम ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जिसके लिए मेरे पिता साथ आ सकते हैं, तो स्पष्ट रूप से महिलाओं को फिल्म के लिए शर्मिदा नहीं होना चाहिए।”

शशांक घोष द्वारा निर्देशित, फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493