विश्व कप से बाहर हुए अर्जेटीना के चोटिल गोलकीपर रोमेरो

ब्यूनस आयर्स, 23 मई (आईएएनएस)। घुटने में चोट के कारण गोलकीपर सर्गियो रोमरो विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

पिछले दो विश्व कप में अर्जेटीना टीम के गोलकीपर की भूमिका निभाने वाले रोमेरो को दाहिने घुटने में चोट लगी है।

रोमेरो को मंगलवार को टीम के साथ प्रशिक्षण के दौरान घुटने में चोट लगी थी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेटीना फुटबाल महासंघ ने (एएफए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी।

टीम ने वेबसाइट पर कहा, “अर्जेटीना के गोलकीपर रोमेरो को रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए जारी फाइनल 23 सदस्यीय टीम से हटा दिया गया है। मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी को दाहिने घुटने में दर्द की समस्या है।”

एएफए ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा, “रोमेरो के स्थान पर अब नाहुल गुजमान को गोलकीपर का कार्यभार सौंपा गया है।”

इसके साथ ही 23 सदस्यीय फाइनल सूची में दो अन्य गोलकीपर रीवर प्लेट के फ्रांको अर्माना और चेल्सी के विल्फ्रेडो काबालेरो हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493