मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। यूट्यूब चैनल ‘बींग इंडियन’ पर अपने वॉक्स पॉप्स के लिए पहचाने जाने वाले टीवी अभिनेता और मेजबान साहिल खट्टर अपने ट्रैवल शो ‘द एक्स्पीडिशन’ के लिए सही आकार में आने के लिए पालियो डाइट पर हैं।

उनकी पालियो डाइट में पत्तेदार हरी सब्जियां, नट्स, मछली और मीट शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “पंजाबी होने के नाते, देसी घी में बने परांठे और छोले भटूरों से दूर रहना मुश्किल है। लेकिन शो की मांग है कि मैं फिट दिखूं।”
‘द एक्स्पीडिशन’ भारत के छोटे-छोटे गांवों की यात्रा करने वाले प्रतिभागियों के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक ऐप पर वीडियो और तस्वीरें साझा करते है। इसमें वे प्रतियोगी जीतते हैं जिन्हें सबसे अधिक व्यूज मिलते हैं।
dharmpath.com dharmpath