‘गेट आउट’ को विश्वसनीय बनाना चाहते थे जॉर्डन पीले

लॉस एंजेलिस, 24 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जॉर्डन पीले ने कहा है कि वह नस्लीय विषय पर अपनी फिल्म ‘गेट आउट’ को खास और विश्वसनीय बनाना चाहते थे।

‘गेट आउट’ एक अश्वेत अमेरिकी शख्स और उसकी श्वेत साथी के ईदगिर्द घूमती नस्लवाद विषय पर केंद्रित हॉरर फिल्म है। यह नस्लवाद पर व्यंग्य है और इस फिल्म को आलोचकों से प्रशंसा मिली है। इस फिल्म के लिए जॉर्डन को अकादमी से सम्मानित किया गया था और इसके साथ वह सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी पटकथा लेखक थे।

जॉर्डन ने आईएएनएस को एक बयान में कहा, “गेस हू इज कमिंग टू डिनर के कौतूहूल से मैं वास्तव में जुड़ा हुआ हूं। अद्भुत अभिनेता और पटकथा व एडिटिंग के अलावा यह एक दौड़ की कहानी है। लेकिन यह एक ऐसी स्थिति है जो हर किसी से संबंधित है।”

फिल्म भारत में सोनी पिक्स चैनल पर 27 मई को प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493