मैं शाहरुख की हीरोइन बनना चाहती हूं : मेघा चक्रवर्ती

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती सुपरस्टार शाहरुख खान की प्रशंसक हैं और उनके साथ काम करने की आस रखती हैं।

मेघा ने आईएएनएस से कहा, “मैं बचपन से ही शाहरुख की बड़ी प्रशंसक हूं। मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं और मेरी पसंदीदा फिल्म ‘दिलवाले दुल्निया ले जाएंगे’ हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे उनकी हीरोइन बनकर ऑनस्क्रीन शिफॉन की साड़ी पहनकर रोमांटिक गीत पर डांस करना अच्छा लगेगा। मैं उनके व्यक्तित्व और जिस तरह वह सह-अभिनेत्रियों का सम्मान करते हैं, उसकी प्रशंसक हूं। वह शानदार अभिनेता हैं।”

मेघा टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘करिश्मा चली लंदन’ में करिश्मा की भूमिका निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493