संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर ‘ग्रीन क्रिकेट’ को बढ़ावा देगी बीसीसीआई

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के साथ पर्यावरण के हित में करार करते हुए अपने देश में ‘ग्रीन क्रिकेट’ को बढ़ावा देने का फैसला किया है।

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, “बीसीसीआई और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) पर्यावरण ने भारत में ग्रीन क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए करार किया है।”

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहेम ने यहां बीसीसीआई के मुख्यालय पर करार पर हस्ताक्षर किए।

चौधरी ने करार पर कहा, “बोर्ड संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के साथ करार कर काफी खुश है। यह पर्यावरण को बचाने कि दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। हम क्रिकेट को ग्रीन बनाने में पूरी मदद करेंगे।”

एरिक ने कहा, “पर्यावरण और खेल दोनों एक साथ चलते हैं। अगर हमारा पर्यावरण स्वस्थ नहीं होगा तो हम खेल नहीं पाएंगे। मैं बीसीसीआई के साथ इस करार से खुश हूं। इस करार के माध्यम से हम साफ सुधरी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।”

इस करार में स्टेडियमों को प्लास्टिक मुक्त कराना शामिल है। बीसीसीआई ने इस मामले में लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493