रियो डी जनेरियो, 27 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर एवर्टन रिबियरो द्वारा आखिरी में किए गए शानदार गोल के दम पर ब्राजील के क्लब फ्लामिंगो ने एटलेटिको मिनेयरो को 1-0 से हराकर सिरी ए में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को यहां एटलेटिको के इंडेपेंडेंसिया स्टेडियम में खेले गए इस मैच में फ्लामिंगो के लिए रिबियरो ने 80वें मिनट में गोल किया।
इस जीत के बाद फ्लामिंगो के सात मैचों में अब 14 अंक हो गए हैं जो कि दूसरे नंबर पर काबिज फ्लूमिन्से से एक अंक अधिक है।
दिन के एक अन्य मैच में स्पोर्ट रोसिफ ने नौ बार की चैंपियन पल्मीयरास को 3-2 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath