पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। काजाकिस्तान की 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी युलिया पुतिनत्सेवा ने रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर किया है।
पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। काजाकिस्तान की 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी युलिया पुतिनत्सेवा ने रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर किया है।
युलिया ने यहां खेले गए महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में ग्रेट ब्रिटेन की येलेना कोंटा को मात देकर टूर्नामेंट से बाहर रास्ता दिखा दिया। यह लगातार तीसरी बार है जब कोंटा फ्रेंच ओपन के पहले दौर में ही हार गई हों।
वर्ल्ड नंबर-93 युलिया ने वर्ल्ड नंबर-22 कोंटा को एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3 से मात दी। दोनों खिलाड़ियों ने तीन-तीन ऐस लगाए। कोंटा ने 22 विनर्स लगाए तो वहीं युलिया ने 13 विनर्स लगाए
वहीं पुरुष एकल वर्ग में मेजबान देश के लुकास पाउइले ने रूस के डेनिल मेडवेडेव को 6-2, 6-3, 6-4 से मात दी। पाउइले ने नौ ऐस लगाए तो वहीं उनके विपक्षी ने चार ऐस लगाए।
dharmpath.com dharmpath