जॉन अब्राहम कॉमेडी स्क्रिप्ट की तलाश में

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम के पास इस समय कई फिल्में हैं, लेकिन वह कॉमेडी फिल्म करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वह अपनी पसंदीदा शैली में काम करने को लेकर बहुत ही इच्छुक हैं और इसलिए वह एक कॉमेडी फिल्म अपने खुद के बैनर के तहत करना चाहते हैं।

जॉन ने आईएएनएस से कहा, “चूंकि कोई भी मुझे अच्छी कॉमेडी वाली पटकथा की पेश नहीं कर रहा है। मैं खुद से इस पर काम करने की कोशिश में हूं। मैं कॉमेडी को लेकर बेहद उत्साहित हूं और इसे करना चाहता हूं। यह एक शैली जिसमें मैं बढ़ना चाहता हूं और मैं इससे प्यार करता हूं।”

अभिनेता की हालिया फिल्म ‘परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण’ अभी रिलीज हुई है। उनके पास ‘सत्यमेव जयते’, ‘बॉटला हाउस’ व ‘रॉ’ जैसी फिल्में भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493