न्यूयॉर्क, 28 मई (आईएएनएस)। कनाडाई गायक व गीतकार शॉन मेंडिस अमेरिकी गायक जॉन मेयर से काफी प्रभावित हैं। मेंडिस का कहना है कि मेयर से उन्हें हमेशा सीखते रहने की प्रेरणा मिलती रहती है।
न्यूयॉर्क, 28 मई (आईएएनएस)। कनाडाई गायक व गीतकार शॉन मेंडिस अमेरिकी गायक जॉन मेयर से काफी प्रभावित हैं। मेंडिस का कहना है कि मेयर से उन्हें हमेशा सीखते रहने की प्रेरणा मिलती रहती है।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, मेंडिस 2016 में मेयर से मिले थे और उन्हें वह अपना बेहद अच्छा दोस्त बताते हैं।
पिछले सप्ताह अपना एल्बम ‘शॉन मेंडिस’ रिलीज करने वाले मेंडिस ने कहा, “मैंने उनसे (जॉन मेयर) सबसे अच्छी बात यह सीखी है कि चाहे आप कितने ही अनुभवी हों, आपके सीखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ रहता ही है।”
मेंडिस ने एक उदाहरण देते हुए कहा, “जॉन मुझे अपना नया संगीत भेजते और उसके बारे में मेरी राय जानना चाहते हैं, जब उन्होंने पहली बार ऐसा किया था तो मैं यह देखकर काफी प्रभावित हुआ कि वह खुद को मास्टर नहीं मानते और हमेशा सीखते रहने और बेहतर करने की कोशिश करते हैं।”
मेंडिस ने कहा कि मेयर के साथ उनकी दोस्ती की बस शुरुआत है और भविष्य में अभी बहुत कुछ होना है।
dharmpath.com dharmpath