अमेरिकी हमले में अफगानिस्तान के 11 आईएस आतंकवादी ढेर

काबुल, 28 मई (आईएएनएस)। अमेरिका और नाटो की अगुवाई वाली गठबंधन सेना ने रविवार को अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में हवाई हमले कर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के 11 आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सेना ने एक बयान में कहा, “ड्रोन हमले रविवार को शुरू किए गए। अभियान में आईएस के दो आतंकवादी घायल भी हुए हैं और तीन वाहन भी नष्ट हुए हैं। ”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफगान सेना के हेलीकॉप्टरों ने रविवार को खोग्यानी जिले में स्थित मादक पदार्थ हेरोइन के दो कारखानों पर भी हमले कर उन्हें नष्ट कर दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493