हर्षवर्धन के साथ तापसी ने बाइक राइड का लिया लुत्फ

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ की रिलीज से पहले हर्षवर्धन कपूर और तापसी पन्नू इसके प्रचार के लिए बाइक की सवारी करते हुए नजर आए।

कलाकारों ने रविवार को अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला और मुंबई के उपनगरों में बाइक की सवारी का लुत्फ उठाया।

दोनों सितारे मुंबई की सड़कों पर मौज-मस्ती करते नजर आए।

यह हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म है, जहां वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते हैं और यह पूरा ड्रामा उन्हें आम आदमी से सुपरहीरो बना देता है।

फिल्म को मुंबई और उसके आसपास के कुछ ऐसे स्थानों पर फिल्माया गया है जिन्हें आज से पहले कभी नही देखा गया।

विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ एक जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493