माइक्रोसॉफ्ट ने दो साल बाद एक्सबॉक्स 360 का अपडेट जारी किया

सैन फ्रांसिस्को, 29 मई (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी पिछली पीढ़ी के गेमिंग कंसोल एक्सबॉक्स 360 के लिए नया अपडेट जारी किया है। इसे 2005 में लांच किया गया था। इसका पिछला अपडेट 2016 के मार्च में जारी किया गया था।

टेकस्पॉट की रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया, “इस अपडेट के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है। इसमें मामूली बग फिक्स और सुधार जारी किया जा रहा है।”

गेमिंग कंसोल को 2016 में भी इसकी प्रकार की बग फिक्सिंग और सुधार उन्मुख संशोधन के साथ अपडेट दिया गया था।

रिपोर्ट में दावा किया गया है, “एक्सबॉक्स की 8.4 करोड़ यूनिट चल रहीं हैं और यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाले गेम कंसोल में से एक है।”

टेकस्पॉट की रिपोर्ट में कहा गया कि माइक्रोसॉफ्ट ने 2013 में एक्सबॉक्स वन और 2017 में एक्सबॉक्स वन एक्स लांच किया था। उसके बाद से कंपनी ने कोई गेमिंग कंसोल लांच नहीं किया है। हालांकि कंपनी एक्सबॉक्स के लिए सपोर्ट जारी करती रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493