पनामा का उत्तरी आयरलैंड से गोलरहित ड्रॉ मैच

पनामा सिटी, 30 मई (आईएएनएस)। प्रशंसकों से मिले बड़े समर्थन के साथ पनामा की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ मैच खेला।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों के बीच यह दोस्ताना मैच मंगलवार रात को रोमेल फर्नाडेज स्टेडियम में खेला गया।

इस मैच के साथ पनामा ने दर्शाया है कि वह 14 जून से रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करने वाली है।

पहले हाफ में दोनों टीमों के मिडफील्ड के खिलाड़ियों के बीच अच्छा संघर्ष देखा गया।

दूसरे हाफ में मैच थोड़ा धीमे हुआ और कई उतार-चढ़ाव भी देखे गए। दोनों ही टीमें बराबरी का संघर्ष कर रही थीं।

पनामा के खिलाड़ी रोमन टोरेस ने 81वें मिनट में सिर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह उत्तरी आयरलैंड के गोल पोस्ट के ऊपर से होकर बाहर निकल गई। इस कारण दोनों टीमों के बीच मैच 0-0 से ड्रॉ पर खत्म हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493