मेसी की हैट्रिक से जीता अर्जेटीना

ब्यूनस आयर्स, 30 मई (आईएएनएस)। करिश्माई फारवर्ड लियोनल मेसी के तीन गोलों की बदौलत अर्जेटीना ने मंगलवार को यहां एक दोस्तान मुकाबले में हैती को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, मेसी ने मैच का पहला गोल 17वें मिनट में पेनाल्टी के जरिए किया। तीन गोल करने के आलावा उन्होंने एक असिस्ट में दिया।

ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम की शुरुआत शानदार रही और पहले हाफ की समाप्ति तक अर्जेटीना ने 1-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में भी मेसी का जलवा देखने को मिला, मैच के 58वें मिनट में उन्होंने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके आठ मिनट बाद, मेसी ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए अर्जेटीना को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 69वें निमट में स्ट्राइकर सर्गियो अगुएरो ने मैच का अपना पहला गोल दागा और मेजबान टीम की हार सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493