इमरान हाशमी संग बॉलीवुड में कदम रखेंगी वेधिका

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री वेधिका कुमार, इमरान हाशमी अभिनीत ‘द बॉडी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनका कहना है कि वह सही परियोजना का इंतजार कर रही थीं।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन जीतू यूसुफ कर रहे हैं और यह अजूर एंटरटेनमेंट के सुनिर खेत्रपाल और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।

मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं वेधिका ने कहा, “मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैंने सही परियोजना का इंतजार किया और यह परियोजना सही लगती है।”

उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर के लिए निर्देशक जीतू यूसुफ, निर्माता सुनीर खेत्रपाल और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की पूरी टीम के लिए बहुत उत्साहित और आभारी हूं। मैं इस रोमांचक यात्रा को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती। इमरान हाशमी इतने शानदार अभिनेता हैं और मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।”

तमिल ऐतिहासिक फिल्म ‘परदेसी’ में अपने काम के लिए सराहना पा चुकीं अभिनेत्री को राष्ट्रव्यापी प्रतिभा तलाश और कई ऑडिशन के बाद ‘द बॉडी’ के लिए चुना गया।

खेत्रपाल के मुताबिक, ‘कड़ी मेहनत करने वाली और अत्यंत प्रतिभाशाली’ अभिनेत्री अगली पीढ़ी के कलाकारों में एक सर्वश्रेष्ठ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493