अनिल सदाबहार नायक हैं : निहारिका रायजादा

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री निहारिका रायजादा का कहना है कि फिल्म ‘टोटल धमाल’ के उनके सह-कलाकार अनिल कपूर एक सदाबहार नायक हैं।

निहारिका यहां ‘टोटल धमाल’ की सिनेमेटोग्राफर कीको नाकाहारा और विज्ञापन फिल्म निर्देशक रूप नाइक के साथ एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करती नजर आईं।

अनिल की फिल्म ‘रेस 3’ रिलीज के लिए तैयार है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

अनिल कपूर की तारीफ करते हुए निहारिका ने कहा, “आपकी (अनिल) तरह कोई युवा और झकास नहीं है। आप बॉलीवुड के अकेले ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने सदाबहार स्टाइल और दर्जे को बरकरार रखा है। मैं गंभीरता से कह रही हूं कि कोई भी आपकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। आप एक सदाबहार नायक हैं।”

‘टोटल धमाल’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493