पुणे के कोच पोपोविक ने इस्तीफा दिया

पुणे, 30 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी पुणे सिटी के कोच रांको पोपोविक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सर्बिया के पोपोविक के मार्गदर्शन में पुणे ने पहली बार आईएसएल के 2017-18 सत्र में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

पुणे से पहले पोपोविक स्पेनिश क्लब रियल जारागोजा एवं बुरीरम युनाइटेड एफसी के कोच रहे चुके हैं। उनके कार्यकाल में पुणे ने आक्रामक फुटबाल खेली और पूरे सीजन शीर्ष टीमों में शामिल रही।

उनके मार्गदर्शन में छह युवा खिलाड़ियों ने पुणे के लिए आईएसएल में अपना पहला मैच खेला। इनमें से दो खिलाड़ी क्लब के अकादमी से थे।

पोपोविक ने कहा, “एफसी पुणे सिटी हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। खिलाड़ियों, कर्मचारियों एवे प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया कि मैं आसानी से क्लब को अलविदा कहूं और सभी ने हमारे लिए इस सीजन अपना रोल निभाया। लेकिन क्लब अलविदा कहने का निर्णय मेरे लिए सबसे मुश्किल रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493