सालाना तबलीगी इज्तिमा 6 दिसम्बर से

imagesभोपाल :सालाना तबलीगी इज्तिमा इस बार 6 दिसम्बर से शुरू होकर 8 दिसम्बर तक चलेगा। इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में भोपाल संभाग के कमिश्नर श्री एस बी सिंह ने कहा है कि भोपाल के लिये यह गौरव की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी विभाग तथा इज्तिमा के आयोजन से जुड़े लोग जिस स्वस्फूर्त प्रेरणा से काम करते हैं वह प्रशंसनीय है।

बैठक में इज्तिमा कमेटी के सदस्य,एस.पी.,जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कमिश्नर श्री सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। पीने के पानी,साफ सफाई,सडकों को ठीक कराने का काम यथा शीघ्र पूरा कर लिया जाय ताकि आयोजन में आये मेहमान सुविधाजनक तरीके से इस आयोजन में भाग ले सकें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493