मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रेहान रॉय ने कहा कि उन्हें कॉमेडी करना पसंद है और वह स्टैंडअप कॉमेडी का भी हिस्सा बनना पसंद करेंगे।
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रेहान रॉय ने कहा कि उन्हें कॉमेडी करना पसंद है और वह स्टैंडअप कॉमेडी का भी हिस्सा बनना पसंद करेंगे।
रेहान ने कहा, “मुझे कॉमेडी पसंद है और मैं इसका आनंद लेता हूं। मैंने ‘ओगो बोधु शुंदोरी’ नामक बंगाली शो में कॉमेडी की थी। मैं हिंदी टेलीविजन शो या बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहता हूं। मैं स्टैंडअप कॉमेडी का भी हिस्सा बनना पसंद करूंगा।”
इन दिनों वह टेलीविजन धारावाहिक ‘अग्निफेरा’ में एनआईआर की भूमिका निभा रहे हैं।
रेहान ने कहा, “एनआरआई की भूमिका निभाना मेरे लिए कठिन नहीं रहा क्योंकि मेरा किरदार ऐसे व्यक्ति का है, जो विदेश में रहता है, लेकिन वह भारत के बेहद करीब है और देश से प्यार करता है। लेकिन उसकी तरह दिखने के लिए मैंने (अपनी रचनात्मक टीम की मदद से) वेस्टर्न टच देने की कोशिश की, ताकि यह चरित्र से मेल खा सके। कुल मिलाकर, मुझे अभिमन्यू का किरदार निभाने में मजा आया।”
उन्होंने कहा, “यह सकारात्मक किरदार है। मुझे सकारात्मक भूमिकाएं निभाना पसंद है लेकिन कई बार मैं नकारात्मक भूमिकाएं निभाने का आनंद लेता हूं क्योंकि इनमें खुद की अभिनय क्षमता निखारने का मौका मिलता है।”
dharmpath.com dharmpath