भारत में वापस आने के लिए तैयार हूं : पोपोविक

पुणे, 31 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की क्लब एफसी पुणे सिटी के पूर्व कोच रांको पोपोविक ने माना कि वह भारत में वापस आकर किसी टीम के कोच बन सकते हैं।

सर्बिया के पोपोविक के मार्गदर्शन में पुणे ने पहली बार आईएसएल के 2017-18 सत्र में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। पोपोविक ने आपसी समझौते के बाद पुणे के कोच के पद से इस्तीफा दिया।

‘गोल डॉट कॉम’ ने पोपोविक के हवाले से बताया, “हां, मुझे विश्वास है कि मैं भविष्य में भारत वापस आ सकता हूं क्योंकि मुझे यहां काम करने में बहुत आनंद आया। मैं कुछ महीनों बाद काम करने वापस आउंगा, मैं किसी अन्य टीम के लिए तैयारी करना शुरू करुं गा। मुझे इस बारे में सोचने और निर्णय लेने के लिए कुछ समय चाहिए। फिलहाल, मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं।”

पोपोविक ने विश्व कप में सर्बिया द्वारा अच्छे प्रदर्शन किए जाने की भी उम्मीद की। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि सर्बिया विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेगी और हम नॉकआउट स्तर तक पहुंचेंगें। मैं जापान और स्पेन को भी समर्थन दूंगा क्योंकि मेरे कुछ पूर्व खिलाड़ी जापान का हिस्सा है और मुझे उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट में उलटफेर करने में सफल रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493